वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ ने लहराया परचम

 

हमीरपुर, 05 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मौदहा क्षेत्र के ग्राम परछा में आयाेजित अखिल भारतीय वालीबॉल प्रतियोगिता में सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें आजमगढ़ ने फाइनल मुकाबला जीत ट्राफी कर कब्जा कर लिया।

मौदहा क्षेत्र के ग्राम परछा में बीते एक फरवरी शुरू हुए अखिल भारतीय वालीबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबला खेला गया जो देर रात तक चलता रहा। इस मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं वालीबॉल खेल में स्वर्ण पदक विजेता बांदा निवासी हसनउद्दीन सिद्दीकी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबला शुरू कराया। जिसका पहला सेमीफाइनल मुकाबला आजमगढ़ व हरियाणा के मध्य पांच-पांच सेटों के साथ खेला गया। जिसमें आजमगढ़ ने यह मुकाबला 4-1 से अपने नाम दर्ज कर लिया। इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुरादाबाद व जौनपुर के मध्य 25-25 सेटों के साथ खेला गया। जिसमें मुरादाबाद शुरुआती तीनों सेट जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके बाद मुरादाबाद व आजमगढ़ के बीच फाइनल का रोमांचक मुकाबला पांच पांच सेटों के साथ खेला गया। जिसमें आजमगढ़ ने 4-1 फाइनल अपने नाम दर्ज कर लिया। इस दौरान वालीबॉल प्रतियोगिता देखने के लिए हजारों की संख्या में आस-पास सहित अन्य जनपदों से आए खेल प्रेमी परछा खेल ग्राउंड में उपस्थित होकर खेल का आनन्द लेते दिखे। उक्त मुकाबले में रैफरी की भूमिका सद्दाम व जमाल ख़ान ने निभाई जबकि संचालन पौथिया निवासी अमित सचान व रोहित सैनी ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा