युवा क्रिकेटर रिंकू सिंह वाराणसी पहुंचे, एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने किया स्वागत

 


—एयरपोर्ट से भावी पत्नी सांसद प्रिया सरोज के घर पहुंचे, ससुराल में बिताया समय

वाराणसी,20 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह सोमवार देर शाम वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रशंसकों और समाजवादी पार्टी से सांसद रिंकू की भावी पत्नी प्रिया सरोज ने खिलाड़ी की अगवानी की।

एयरपोर्ट से रिंकू सिंह सांसद प्रिया सरोज के करखियाव स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने प्रिया के परिवार के साथ समय बिताया और भोजन किया। यहां से क्रिकेटर बाबा विश्वनाथ के दरबार भी जाएंगे। एक दिन पूर्व ही रिंकू सिंह ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 34 गेंद में नाबाद 53 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी। रिंकू की पारी अहम रही, क्योंकि उन्होंने अपनी दमदार बल्लेबाजी से अपनी टीम केकेआर को आईपीएल 2026 में पहली जीत दिलाई थी।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी