गंगा किनारे कचरा साफ कर नारी शक्ति ने किया महिला विरोधी राजनीतिक कचरे को साफ करने का आवाह्न
वाराणसी, 18 अप्रैल (हि.स.)। देश की आधी आबादी को 33 फीसदी आरक्षण से वंचित करने वाले राजनीतिक दलों के खिलाफ काशी में नमामि गंगे के स्वयंसेवी महिला कार्यकर्ताओ ने शनिवार को अलख जगाई। संस्था ने ऐसे दलों को देश के राजनीति से साफ करने का आवाह्न करते हुए अस्सी घाट पर नारी शक्ति ने कचरे को साफ किया।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम विधेयक को लोकसभा में गिराने वाले विपक्षी दलों की सोच को गंदगी से भरा हुआ बताकर सनातनी संस्कृति में नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व कर रही मां गंगा के तट की सफाई कर राजनीतिक गंदगी स्वच्छ करने की अपील की गई।
नारी शक्ति के साथ गंगा तट की स्वच्छता में जुटे गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि महिला आरक्षण के विरुद्ध विपक्षी दलों की सोच उनकी गंदगी से भरी राजनीति को प्रतिबिंबित करती है। इस गंदगी को अब देश की आधी आबादी नारी शक्ति ही साफ करेंगी। नारी शक्ति ने संकल्प लिया है कि देश को दीमक से बचाने के लिए नारी शक्ति एक सशक्त दवाई बनकर इस गंदगी को जड़ से साफ करने का काम करेंगी।
स्वच्छता अभियान में सीमा मिश्रा, रोली तिवारी, वैभवी सिंह, सोनाली गुप्ता आदि शामिल रहीं।----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी