बीएचयू जैव रसायन विभाग के पूर्व प्रोफेसर शिक्षाविद रमाशंकर दूबे नीपा के चांसलर नियुक्त

 


वाराणसी, 22 अप्रैल (हि.स.)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय, विज्ञान संस्थान के जैव रसायन विभाग के पूर्व प्रोफेसर रमाशंकर दूबे को नई दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (नीपा) का चांसलर (कुलाधिपति) नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी प्रपत्र के अनुसार यह नियुक्ति शिक्षा मंत्री ने पाँच वर्ष के लिए की है।

बुधवार को यह जानकारी बीएचयू जनसम्पर्क कार्यालय ने दी। बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जैव रसायन वैज्ञानिक एवं शिक्षाविद प्रो. दूबे पूर्व में तीन विश्वविद्यालयों गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय बड़ोदरा, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय बिहार एवं गुरु घासीदास विश्वविद्यालय विलासपुर, छत्तीसगढ़ के कुलपति भी रह चुके हैं। नीपा भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्थापित शैक्षिक योजना, प्रबंधन और क्षमता निर्माण में संगलग्न एक मानित विश्वविद्यालय है । प्रोफेसर रमाशंकर दूबे के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशनल प्लानिंग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (नीपा) का चांसलर नियुक्त होने पर बीएचयू में हर्ष का माहौल है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी