फर्रुखाबाद,चकबंदी करने गई टीम को गांववालों ने दौड़ाकर पीटा
फर्रुखाबाद, 21 अगस्त (हि.स.)। नवाबगंज थाना क्षेत्र में चकबंदी करने गई टीम पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने चकबंदी कर्मचारी व कानूनगो को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। चकबंदी टीम ने एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई।
थाना क्षेत्र के गांव नगला जब्बमें जिलाधिकारी के निर्देश पर कानूनगो महिपाल सिंह व शिवकुमार चकबंदी टीम के साथ चकबंदी करने पहुंचे थे। गांव वालों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते महिला, बुजुर्ग और युवकाें ने टीम से मारपीट शुरू कर दी। टीम ने एक घर में छिपकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति काे संभाला
चकबंदी कानूनगो महिपाल सिंह शिवकुमार ने बताया कि महिलाएं और गांव वाले एक साथ लाठी डंडे लेकर उनकी टीम पर टूट पड़े। उन सबको बुरी तरह से मारापीटा गया। उन्होंने फौजी ब्रह्मा सिंह के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। नवाबगंज थाना अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि हमला करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है उन्हें चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा। चकबंदी टीम को गांव से सुरक्षित भेज दिया गया है।
------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar