यमुना पुल से नीचे गिरा ग्रामीण, मौत

 


हमीरपुर, 30 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के मनकी खुर्द गांव स्थित यमुना नदी में बने पुल से एक अधेड़ गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने चौकी पुलिस को जानकारी दी। शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।

कुरारा क्षेत्र के मनकी खुर्द गांव स्थित यमुना पुल में कुरारा थाना क्षेत्र के पड़ूई गांव निवासी छोटेलाल उम्र 50 वर्ष पुत्र बाला दीन का शव रेत में पड़ा था। जब ग्रामीणों ने देखा तो चौकी हरौलीपुर को सूचना दी। तब पुलिस ने मौके पर जाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र अनुरागी ने बताया कि अधेड़ मूसानगर की तरफ से पैदल आया था। जिसका शव पुल के नीचे मिला है। थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने शनिवार को बताया कि शव की पहचान हो गई है पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा