राष्ट्र उत्थान में प्रबुद्ध वर्ग की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण : आर. के. पटेल
विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन
फतेहपुर, 17 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में बुधवार को केन्द्र की मोदी सरकार के 12 साल विश्वास व विकास के जनकल्याण के अभियान के तहत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिले भर से बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग से चिकित्सक, इंन्जीनियर, शिक्षक, उद्योगपति, अधिवक्ता, पत्रकार व युवा उद्यमी उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग द्वारा सदैव ही राष्ट्रीय उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता रहा है आज भी भारत निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है और सभी को समान रूप से उनके मौलिक अधिकारों का लाभ भी मिल रहा है जिसके पीछे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का मूल मंत्र है। पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण एवं जनसेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि आज देश को एक मजबूत नेतृत्व वाली सरकार द्वारा निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प के सिद्धि के पीछे आप सभी प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का आशीर्वाद व स्नेहिल शक्ति लगी है, कार्यक्रम में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों द्वारा प्रधानमंत्री के सफलतापूर्वक 12दसाल पूर्ण होने व विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे जनकल्याण को सराहा गया।
कार्यक्रम में जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल व पूर्व विधायक विक्रम सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उदय लोधी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संयोजक के रूप में भाजपा जिला मंत्री सुनीता गुप्ता व जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ प्रदीप गर्ग द्वारा दायित्व निर्वहन किया गया।
मोदी सरकार के 12 वर्षों में किये गये विशेष महत्व वाले नीतिगत व जनकल्याणकारी कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसके उद्घाटन के साथ ही मुख्य अतिथि व जिलाध्यक्ष के साथ ही आमजनों के साथ अवलोकन किया गया।
प्रदर्शनी गैलरी का संयोजन दायित्व भाजपा जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी द्वारा किया गया।
अभियान के जिला संयोजक उदय लोधी ने बताया कि 05 जून से 21 जून के मध्य चलने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों में लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर सहभागिता की जा रही है। सभी कार्यक्रम पूर्ण सफल हो रहे हैं इसमें जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव का मार्गदर्शन व जिला, मंडल के साथ ही बूथों के सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग सराहनीय है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वीरेंद्र पांडेय, हरिओम रस्तोगी, डॉ दीपक गुप्ता, अनिल दुबे, विनीत श्रीवास्तव, शत्रुघ्न सिंह रमेश सचान, पंकज त्रिवेदी, इंजीनियर गौरव शुक्ला समेत बड़ी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग के लोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार