विजय वाल्मीकि बने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष, अनिल दीक्षित ने दी बधाई

 


कानपुर, 11 अक्टूबर (हि.स.)। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कानपुर की चारों सीटों पर जीत के लक्ष्य के साथ भाजपा कार्यकर्ता जुटेंगे। अनुसूचित मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष विजय वाल्मीकि के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत किया जाएगा। यह बातें रविवार को भाजपा जिला अध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित ने कही।

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर विजय वाल्मीकि को मनोनीत किया गया है। भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की संस्तुति पर अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अशोक रावत ने यह जिम्मेदारी सौंपी।

विजय वाल्मीकि के मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। अनुराग शर्मा ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित मोर्चा को नई मजबूती मिलेगी और संगठन जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय होकर काम करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप