आपातकालीन स्थितियों में सतर्कता एवं समन्वय आवश्यक : अंकुर श्रीवास्तव
मुरादाबाद, 17 अगस्त (हि.स.)। नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को कलेक्ट्रेट मुशायरा ग्राउंड में फायर मॉकड्रिल एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। मॉकड्रिल कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अपर जिलाधिकारी (नगर) अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि आपातकालीन स्थितियों में सतर्कता एवं समन्वय आवश्यक हैं।
अपर जिलाधिकारी (नगर) अंकुर श्रीवास्तव ने नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन एवं कलेक्ट्रेट के समस्त कर्मचारियों के साथ अनौपचारिक संवाद करते हुए आपातकालीन स्थितियों में सतर्कता एवं समन्वय के महत्व पर विशेष बल दिया गया। उन्हाेंने कहा कि मॉकड्रिल का उद्देश्य आग लगने जैसी आपातकालीन स्थिति में आमजन एवं कर्मचारियों को सुरक्षा के उपायों से जागरूक करना तथा सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से निकासी की प्रक्रिया से अवगत कराना था।
इस मॉकड्रिल में नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य किया। तीनों विभागों के संयुक्त प्रयासों से मॉकड्रिल अत्यंत प्रभावी एवं सफल रही। अपर जिलाधिकारी (नगर) अंकुर श्रीवास्तव ने स्वयं प्रतिभाग कर सभी का उत्साहवर्धन किया।
नागरिक सुरक्षा कोर से उप नियंत्रक नीरज चक, डॉ तुषार अग्रवाल, चमन शर्मा, शरीफ़ अहमद, वसीम अख्तर, मो वसीम अंसारी, डॉ शफीक अहमद, अनुज कुमार गुप्ता, सुभाष चंद्र जैन, संजय कुमार गुप्ता, संदीप जैन, थॉमस अरविंद कुमार, सूरज प्रकाश, शबरेज़ आलम, अखिल कुमार अग्रवाल, दिल फराज, मोहम्मद अदनान, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद शादाब, जबाबुल हसन, ब्रहमेश कुमार शर्मा, परवेन्द कुमार शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, आकाश रस्तोगी, राजदीप गोयल, चेतन सिंह मेहता, राकेश कुमार, योगेश सैनी, रामेन्द प्रताप सिंह, दिनेश सिंह नेगी, मोहम्मद वसीम, नूर हसन, अब्दुल कबीर, मोहम्मद शारिक (आयन), हिना, श्रद्धा कुमारी, मीना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
-------------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल