बांके बिहारी मंदिर में कपल का वीडियो हुआ वायरल, गैलरी बनी प्रेम का मंच
--ठाकुर बांके बिहारी महाराज के सामने शादी की रस्म
मथुरा, 31 मार्च(हि.स.)। वृंदावन ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के वीआईपी कठघरे में खड़े होकर एक कपल ने ठाकुर बांके बिहारी महाराज के सामने एक-दूसरे को अंगूठी और माला पहनाई।
सोशल मीडिया पर मंगलवार वायरल वीडियो को देखकर लोग सवाल कर रहे हैं। कहना है कि यह मंदिर की परम्परा के विरुद्ध माना जाता है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ, इससे पहले भी युवक-युवती को माला पहनाने की वीडियो वायरल हुई थी।
वीडियो में दिख रहे सेवायत बच्चू गोस्वामी ने इससे अनभिज्ञता बताते हुए कहा कि उन्होंने केवल पैर छूने पर आशीर्वाद दिया था, उन्हें शादी की जानकारी नहीं थी। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। अब प्रबंधन समिति ने जांच और कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार