दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन
Oct 18, 2026, 21:22 IST
बाराबंकी, 18 अक्टूबर (हि.स.)। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत बाराबंकी में भारी वाहनों के आवागमन पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। एएसपी विवेक कुमार तिवारी ने रविवार काे बताया कि यह व्यवस्था 20 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से 21 अक्टूबर की रात 10 बजे तक अथवा भीड़ समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।
इस दौरान बहराइच और गोंडा की ओर से एनएच-927 के रास्ते बाराबंकी होकर लखनऊ आने वाले भारी वाहनों को बहराइच के चहलारी घाट से सीतापुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा। हालांकि, एंबुलेंस सहित अन्य आपातकालीन एवं आवश्यक सेवाओं के वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी