पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई, सभी सुरक्षित
सुलतानपुर, 26 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में हलियापुर थानाक्षेत्र के अंर्तगत 91 किलोमीटर माइलस्टोन पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गई, जिसमें राहुल गांधी समेत सभी सुरक्षित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी ने सोमवार को बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सुलतानपुर स्थित एमपी-एमएलए अदालत में पेशी के लिए सोमवार को लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते काफिले के साथ आ रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 90 के पास उनकी गाड़ियां और एम्बुलेंस आपस में टकरा गईं। अचानक पीछे से टक्कर लगने के बाद काफिले में शामिल गाड़ियां प्रभावित हुईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनने की जानकारी सामने आई है। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि कोई घायल नही हुआ है सभी सुरक्षित है।
---------------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त