रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर बासुदेव गोल्यान से मिले मुरादाबाद के डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी

 


मुरादाबाद, 05 जुलाई (हि.स.)। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 के वर्ष 2027-28 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मुरादाबाद निवासी डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी ने रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर-इलेक्ट बासुदेव गोल्यान से रविवार को शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं डिस्ट्रिक्ट की रणनीतिक प्राथमिकताओं पर भी सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर-इलेक्ट बासुदेव गोल्यान ने वर्ष 2027-28 में रायपुर में आयोजित होने वाले दिशा-27 तथा डिस्ट्रिक्ट 3100 की वर्ष 2027-28 की टीम के गठन एवं कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बासुदेव गोल्यान ने नेतृत्व विकास, सदस्यता वृद्धि, द रोटरी फाउंडेशन, सेवा परियोजनाओं की गुणवत्ता तथा प्रभावी टीमवर्क पर विशेष बल देते हुए आगामी रोटरी वर्ष को सेवा, नवाचार और उत्कृष्टता का वर्ष बनाने का आह्वान किया।

डॉ. काव्य सौरभ रस्तोगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि डिस्ट्रिक्ट 3100 उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप सेवा, नेतृत्व और संगठनात्मक उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल