करंट की चपेट में झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत

 


- ट्रांसफार्मर से टूटा केबल जोड़ते समय हुआ था हादसा, वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा था इलाज

मीरजापुर, 04 अक्टूबर (हि.स.)। चुनार कोतवाली क्षेत्र के सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत खम्हवा जमुती गांव निवासी 30 वर्षीय अवधेश की रविवार को वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बुधवार को बिजली के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था।

परिजनों के अनुसार बीते मंगलवार रात घर में लगा केबल ट्रांसफार्मर से टूटकर जमीन पर गिर गया था। बुधवार सुबह अवधेश केबल जोड़ रहा था, तभी करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी राजगढ़ ले गए, जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।

परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां पांच दिन से इलाज चल रहा था। रविवार को उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी महेंद्र यादव ने युवक की इलाज के दौरान मौत की पुष्टि की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा