अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही युवक की मौत

 


मीरजापुर, 07 सितंबर (हि.स.)। राजगढ़ थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से 46 वर्षीय दीपक त्रिपाठी की मौत हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

दीपक की अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने जांच के बाद उनकी मृत्यु की पुष्टि की। मृतक के पिता श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि दीपक की तबीयत खराब थी और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना निरीक्षक बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि युवक की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा