मां विंध्यवासिनी के श्रृंगारिया को मिला योगी का दीपावली उपहार
- मुख्यमंत्री की ओर से हर साल की तरह भेजी गई सौगात पाकर खिल उठे चेहरे, जताया आभार
मीरजापुर, 05 नवंबर (हि.स.)। दीपावली के पर्व पर मां विंध्यवासिनी के दरबार से जुड़े लोगों तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्नेह पहुंचा। मुख्यमंत्री की ओर से मां विंध्यवासिनी के श्रृंगारिया विश्व मोहन मिश्र उर्फ शिवजी समेत अन्य लोगों को दीपावली का उपहार भेंट किया गया। पर्व के मौके पर मिली इस सौगात से लोगों में खुशी देखी गई।
मुख्यमंत्री की ओर से हर साल दीपावली पर उपहार भेजने की परंपरा इस बार भी निभाई गई। उपहार प्राप्त करने वालों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उनका कहना था कि त्योहार पर मिला यह उपहार महज एक सौगात नहीं, बल्कि स्नेह और सम्मान का प्रतीक है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा