भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर महिलाओं ने सुना नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम

 


वाराणसी, 12 अप्रैल(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में केशरीपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय कार्यालय पर सोमवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन अधिनियम के लाइव कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम के बाद महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य के फैसले काे लेकर उत्साहित दिखीं।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी को वाराणसी में बैठकर लाइव सुनने के बाद प्रतिभा और रीना ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्हाेंने कहा कि आज का दिन महिलाओं के नाम रहा है। नारी शक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और सौगात दी है। महिलाओं के लिए आरक्षण का संकेत बहुत बड़ी बात है। आज हम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को ध्यान से सुना है, मन प्रसन्न हो उठा है।

उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 16, 17 और 18 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र आयोजित होगा। उससे पहले आज नारीशक्ति वंदन का ये कार्यक्रम, इसके जरिए हमें देश की कोटि-कोटि माताओं बहनों का आशीर्वाद मिल रहा है। वर्ष 2023 में नई संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के रूप में पहला कदम उठाया गया था और अब उसे प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद