मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण कथनों को डायरी में नोट करती रहीं महिलाएं
वाराणसी, 08 मार्च(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में आयुक्त सभागार में
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर रविवार को आयोजित केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित वाराणसी मंडल की महिलाओं के वर्चुअल कार्यक्रम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन सुनने का अवसर मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री के महत्वपूर्ण कथनों को महिलाएं डायरी में नोट करती रहीं। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नारी विकास और शक्तिकरण की बातों को रखा है। उनकी प्रेरणादाई विचारों को सुनकर हम लोगों का आत्मविश्वास चार गुना हो चुका है। हम अपने कार्यों में पूरे मानोयोग से लगेंगे।
अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच के कारण ही आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल, उद्यमिता, सुरक्षा और शासन - हर क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दे रही हैं। जो राष्ट्र को नई सोच, नई दिशा और नई ऊर्जा से समृद्ध कर रहा है। मातृशक्ति सृजन, संवर्धन तथा उन्नत समाज की आधारशिला है। नारी ही वह शक्ति है जो संस्कृति को संजोती है, सभ्यता को आगे बढ़ाती है और राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाती है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद