ट्रेन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

 


मीरजापुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर बाजार रेलवे स्टेशन के पूर्व बंद रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को एक वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।

भोरमार गांव निवासी 65 वर्षीय रम्बा देवी बैंक में रुपये जमा कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय मीरजापुर की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।

थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा