वार्ड प्रवास कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीलकंठ ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
वाराणसी, 31 जुलाई (हि. स.)। वाराणसी दक्षिणी विधानसभा में 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम में 13 वें दिन शुक्रवार को विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के दुर्गाकुंड वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने पार्कों, सड़कों, धार्मिक स्थलों के बाहर झाड़ू लगाया।
स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने क्षेत्र के नागरिकों की समस्या और परेशानी को सुना एवं सुझाव के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया।
विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में गली वॉक करते हुए स्वच्छता कार्यक्रम का यह एक और चरण चल रहा है। जिसमें वार्ड वार्ड जाकर के वहां की स्वच्छता व्यवस्था को देखने के साथ ही वह स्वयं भी झाडू चला रहे हैं। उनके साथ में भाजपा के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दिए हुए स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए निरंतर एक-एक कदम बढ़ा जा रहा है।
------------
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद