वाराणसी : राजघाट मालवीय पुल पर चढ़कर हंगामा के बाद गंगा में कूदा युवक, मौत

 


वाराणसी, 09 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट स्थित मालवीय पुल के उपरी हिस्से पर चढ़ कर एक युवक ने गुरूवार अपरान्ह में जमकर हंगामा किया। पुलिस और एनडीआरएफ के जवान उसे उपरी हिस्से से उतारने के लिए पहुंचे तो युवक ने नजदीक पहुंचे एनडीआरएफ के जवान को थप्पड़ जड़ दिया और सीधे गंगा में छलांग लगा दी।

इसके बावजूद एनडीआरएफ के जवानों ने उसे गंगा नदी से निकाल कर कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में पहुंचाया। जहां इलाज के बीच युवक ने दम तोड़ दिया। फिलहाल मृत युवक की पहचान न होने पर पुलिस ने उसे शव को अस्पताल के मर्चरी हाउस में रखवा दिया। चर्चा रही कि गंगा में कूदने वाले युवक की मानसिक हालत खराब लग रही थी। घर से वह निकल गया तो भी परिजनों ने उस पर ध्यान नहीं दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी