वाराणसी में उपज के पदाधिकारियों ने मनाया संगठन का पांचवां स्थापना दिवस
वाराणसी, 01 अगस्त (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में शनिवार को शिवपुर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) के जिला इकाई के पदाधिकारियों ने उपज का पांचवां स्थापना दिवस मनाया। इस आयोजन में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. आनंद कुमार त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ नागेन्द्र कुमार सिंह विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपज के जिला अध्यक्ष विनोद बागी ने अतिथियों को पौधा और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। विनोद बागी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उपज से जुड़े पत्रकारों के संबंध में जानकारी दी और वर्तमान में चल रहे विषय को प्रकाश में लाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता प्रेम प्रकाश कपूर, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अत्रि भारद्वाज सहित तमाम पत्रकार गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उपज के महामंत्री मोनेश श्रीवास्तव ने किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद