हरियाली का हमारे जीवन में बड़ा महत्व,पौधें लगाने और उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लेनी होगी
वाराणसी,01 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी के ग्रामीण अंचल चौबेपुर क्षेत्र के भंदहा कला संविलियन विद्यालय परिसर में शनिवार को विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ पौधरोपण किया। पर्यावरण संरक्षण और एक पेड़ मां के नाम अभियान में बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी भागीदारी की। सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट और विद्यालय परिवार की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने पौधों के सरंक्षण के लिए भी संकल्प लिया।
ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि हरियाली का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। हमें पौधों को लगाने और उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी लेनी होगी तभी हम पर्यावरण संरक्षण में अपने हिस्से का योगदान दे सकेंगे। अभियान में विद्यालय के शिक्षकों चन्द्रावती देवी, रमेश कुमार, अर्चना सिंह, स्मिता सिंह, श्वेत कमल रघुवंशी, प्रतिमा भारती, नीलम शाह, सरिता सिंह, विजय लक्ष्मी यादव, शिखा राय, रमाशंकर यादव, मंजू यादव आदि ने भी शिरकत किया।-------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी