वाराणसी: गुलाबबाड़ी कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता झूमे, फूलों से खेली होली

 


वाराणसी, 16 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी नदेसर स्थित मंगलम वाटिका में सोमवार शाम स्वदेशी जागरण मंच काशी महानगर इकाई द्वारा आयोजित कार्यकर्ता मिलन एवं गुलाबबाड़ी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण बने कलाकारों के साथ फूलों की होली खेली गई और पारंपरिक गीतों की धुन पर कार्यकर्ता जमकर थिरके।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) काशी प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह प्रोफेसर राकेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और उत्साह मिलता है। इससे वे वर्षभर स्वदेशी भाव जागरण की प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सोर्स ग्रुप एंटरटेनमेंट की कलाकार मान्या और रूबी ने राधा-कृष्ण पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर मंच की काशी महानगर संयोजिका कविता मालवीय, प्रोफेसर ज्ञानेंद्र राय, एडवोकेट हरिशंकर पांडेय, रीता प्रकाश, क्षेत्रीय सभासद राजेंद्र यादव, मंगल मौर्य सहित कई कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत कवयित्री प्रियंका अग्निहोत्री और प्रोफेसर अनूप मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का संयोजन स्वदेशी जागरण मंच के सहसंयोजक प्रेम सिंह और राधेश्याम गुप्ता ने किया, जबकि संचालन हर्षिता ने किया। अंत में रोली दीक्षित ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी