जनमानस के लिए सड़कों के साथ गलियों का भी किया जा रहा है विकास : राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल
वाराणसी, 25 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने शनिवार को शहर उत्तरी विधानसभा के अकथा वार्ड के पैगम्बरपुर, रूपनपुर, अकेलवा बाबा, मां वैश्नो कॉलोनी, नवापुरा, अनमोल नगर, श्रीनगर कालोनी में सड़क नवनिर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
लगभग 224.61 लाख रूपये लागत से होने वाले डूडा, आवास विकास एवं विधायक निधि से स्वीकृत कुल 8 सड़कों का नव निर्माण हुआ था। मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने विधायक निधि से 7.3 लाख रूपये लागत से अकथा में पंचकोशी चैराहा पैगम्बरपुर में इण्टरलाकिंग का कार्य, पूर्वांचल निधि से 6.01 लाख की लागत से अकथा वार्ड रुप्पनपुर नटुई मार्ग पर खराब सड़क की मरम्मत का कार्य, डूडा से 38.06 लाख की लागत से इंटरलाकिंग कार्य, त्वरित निधि से 24.41 लाख की लागत से अकथा 250 मीटर लम्बाई सड़क निर्माण का कार्य, अकथा में नवापुरा से अनमोल नगर तक मार्ग का नवीनीकरण का कार्य लम्बाई 800 मी. का कार्य लागत 10.87 लाख, अकथा में अनमोल नगर कालोनी में नव निर्माण का कार्य लम्बाई 200 मी. लागत 13.02 लाख के कार्य, पूर्वांचल निधि से 8.92 लाख की लागत से अकथा श्रीनगर कॉलोनी फेज 3 में इंटरलाकिंग कार्य तथा आवास विकास के 114 लाख रूपये की लागत से बने अकथा रुद्रा हाइट्स से अकथा गाँव होते हुए नारोखर नाला तक स्टार्म वाटर लाइन का निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार विकास कार्यो के लिये कटिबद्ध है। जनमानस को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए सड़कों के साथ गलियों का भी विकास किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि जिन विकास एवं निर्माण कार्यों को शुरू किया जा रहा है, उन्हें समय से पूरा कराकर जनता को समर्पित किया जा रहा है । लोगों को उसका त्वरित लाभ मिलने लग रहा है। इस अवसर पर भाजपा पार्षद राजेंद्र मौर्या , संजय जायसवाल पार्षद आदि भी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी