वाराणसी नगर निगम में बदला 17 लिपिकों का पटल, सेवाओं में पारदर्शिता लाने के लिए कदम
नगर आयुक्त ने दिया तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
वाराणसी, 17 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी नगर निगम में कामकाज में तेजी लाने और व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। नगर आयुक्त ने निगम के विभिन्न विभागों और जोनों में तैनात 17 कनिष्ठ व वरिष्ठ लिपिकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसमें निर्माण, स्वास्थ्य और राजस्व विभाग के कई लिपिक शामिल हैं। नगर आयुक्त का यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा। उन्होंने सभी स्थानांतरित कर्मचारी से अविलंब अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने और पुराने पटल से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज नए प्रभारी को सौंपने का निर्देश भी दिया। नगर आयुक्त के अनुसार इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य निगम की सेवाओं में पारदर्शिता लाना और विकास परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाना है।
इन कर्मचारियों का बदला पटल
नगर निगम के जनसम्पर्क कार्यालय के अनुसार वीरेंद्र पांडेय को लेखा विभाग से स्वास्थ्य विभाग, दिलीप कुमार यादव को स्वास्थ्य विभाग से सामान्य विभाग, मोईज अहमद (वरिष्ठ लिपिक) को नजारत विभाग से जन्म-मृत्यु मुख्यालय, राकेश कुमार सिंह (वरिष्ठ लिपिक) को जन्म-मृत्यु मुख्यालय से पेंशन कार्यालय,आजाद अली को स्वास्थ्य विभाग से लेखा विभाग, ईशान फारूख को पेंशन कार्यालय से स्वास्थ्य विभाग-सीएसयू,निशू चौधरी को आलोक विभाग से सारनाथ जोन, मिलन कुमार को वरूणापार जोन से आलोक विभाग,मुस्तकीम अंसारी को लेखा परीक्षा विभाग से ऐढ़े व नक्खीघाट कांजी हाउस,शनि पांडेय को राजस्व विभाग से पशु पालन विभाग। इसी प्रकार आशीष कुमार श्रीवास्तव, अरूण कुमार पांडेय , राकेश कुमार श्रीवास्तव, सुशील कुमार सिंह, विकास कुमार यादव, रोहित कुमार और जितेन्द्र उपाध्याय सहित अन्य लिपिकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी