वाराणसी में दो सौ साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद पर चला बुलडोजर

 


वाराणसी, 03 जून (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में राजघाट क्षेत्र में दो सौ साल पुरानी अजगैब शहीद मस्जिद को मंगलवार की आधी रात को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। बुधवार की सुबह वहां पहुंचे लोगों को मस्जिद के स्थान पर मलबा देखने को मिला। मस्जिद के स्थान को साफ कराकर नये मॉडल स्टेशन के लिए उपयोग किया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंसवाल ने कहा कि अजगैब शहीद मस्जिद के चारों तरफ बेरिकेडिंग कराया गया था और एहतियात के रूप में पीएसी और पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया था। रेलवे प्रशासन की ओर से पांच बुलडोजर मंगवाए गए। इसके बाद करीब 42 फीट ऊंची मस्जिद को ढहा दिया गया। अभी मलबा हटाने का काम हो रहा है, अभी भी पुलिस और पीएसी के करीब एक हजार जवान तैनात है। इस दौरान एडीसीपी वैभव बांगर, एसीपी विजय प्रताप भी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद