कल्याण सिंह का 95 वीं जयंती समारोह 5 जनवरी को : सदानंद

 


वाराणसी, 02 जनवरी (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की 95 वीं जयंती को वाराणसी में शिवपुरी स्थित रॉयल ग्रीन गार्डन में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा मनाएगी।

महासभा के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सदानंद सिंह पटेल ने बताया कि कल्याण सिंह हिंदुत्व के समर्थक तो थे ही, साथ में जननायक नेता की छवि रखते थे। कल्याण सिंह महापुरुष थे, कुर्मी समाज के लोग प्रतिवर्ष उनकी जयंती मना रहे हैं। पांच जनवरी को अपराह्न 12 बजे से दी रॉयल ग्रीन गार्डन में कल्याण सिंह की जयंती समारोह रखा गया है, जिसमें वाराणसी जनपद से कल्याण सिंह के तमाम समर्थक एवं शुभचिंतकों को आमंत्रित किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श.चन्द्र