बीएचयू के डॉ. राजीव दुबे भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार से सम्मानित

 


वाराणसी,23 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के चिकित्सक, शिक्षाविद् एवं हिंदी साहित्यकार डॉ. राजीव कुमार दुबे को चिकित्सा शिक्षण, सामाजिक सेवा तथा हिंदी साहित्य के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत श्री राष्ट्रीय रत्न पुरस्कार दिया गया।

यह सम्मान उत्तराखंड के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून में दाे दिन पूर्व 21 फरवरी 2026 को आयोजित एक समारोह में प्रदान किया। यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क कार्यालय ने साेमवार काे दी। उनकी ओर से दी गई जानकारी में यह भी बताया गया कि इस कार्यक्रम का आयोजन इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल रिफॉर्म्स एंड हाॅयर एजुकेशन ने किया। देहरादून की विधायक सविता कपूर की भी कार्यक्रम में उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम में देशभर से आए शिक्षाविदों, विद्वानों एवं सामाजिक नेतृत्वकर्ताओं ने भी भागीदारी की।

उल्लेखनीय है कि डॉ. राजीव दुबे, एनेस्थीसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर के प्रोफेसर के रूप में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान तथा अकादमिक नेतृत्व में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी