भारतीय क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर ने काशी में मां गंगा का किया पूजन, गंगा आरती देख हुए अभिभूत
वाराणसी, 09 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर ने गुरूवार शाम धर्मनगरी वाराणसी के दशाश्वमेधघाट पर मां गंगा की वैदिक रीति से पूजन अर्चन किया। इसके बाद मां गंगा की भव्य सांयकालीन गंगा आरती में शामिल हुए। घाट पर गंगा सेवा निधि की गंगा आरती देख युवा क्रिकेटर वाशिंगटन अभिभूत नजर आए।
दोस्तों के साथ आरती में भाग लेने के बाद वाशिंगटन सुंदर गंगा सेवा निधि के कार्यालय में भी पहुंचे। निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्र, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव ने अंगवस्त्र, रुद्राक्ष की माला और प्रसाद देकर खिलाड़ी का स्वागत किया। खिलाड़ी ने गंगा सेवा निधि के विजिटर बुक में लिखा 'अद्भुत' यहां बार —बार आने का मन करेगा।
क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर दशाश्वमेध घाट पर लगभग एक घंटे तक मौजूद रहे। मां गंगा की आरती के दौरान मौजूद श्रद्धालु क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर को देख उत्साहित नजर आए। वाशिंगटन सुंदर वर्तमान में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। एक दिन पहले ही खिलाड़ी ने गुजरात के लिए आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़कर प्रशंसकों में उत्साह भर दिया। ऑलराउंडर खिलाड़ी बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी