पश्चिमी बंगाल चुनाव नतीजे से पहले भाजपा कार्यकर्ता काशी में कर रहे पूजा पाठ- हवन

 


वाराणसी, 03 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पहले रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत की कामना को लेकर विशेष पूजा-अर्चना और हवन-पूजन का शुरू हो गया है। एग्जिट पोल के नतीजों को अपने पक्ष में देखकर भाजपा कार्यकर्ता पहले से ही उत्साहित हैं। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत के लिए काशी में कचहरी सर्किट हाउस के सामने शिवमंदिर परिसर में हवन पूजन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रभूषण सिंह कुशवाहा के अगुवाई में हवन पूजन के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि दीदी (ममता बनर्जी) के विदाई के बाद ही बंगाल की उन्नति होगी।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी