वाराणसी: शिक्षा व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए कृष्णा चौबे सम्मानित

 


वाराणसी, 16 मार्च (हि.स.)। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में सोमवार को “शिक्षा और नशामुक्त भारत” पर आयोजित कार्यक्रम ‘भारत विमर्श’ में शिक्षा व पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘’माया फाउंडेशन’’ के संस्थापक कृष्णा चौबे को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने यह सम्मान कृष्णा चौबे को प्रदान किया। इस अवसर पर बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी, काशियाना फाउंडेशन के संस्थापक सुमित काशियाना सहित विशिष्ट जन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में माया फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद कृष्णा चौबे ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे आगे भी फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी