नासी की सदस्यता के लिए बीएचयू के तीन संकाय सदस्य चयनित, विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष
वाराणसी, 05 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के तीन संकाय सदस्यों का वर्ष 2026 के लिए नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज़, इंडिया (नासी), प्रयागराज की प्रतिष्ठित सदस्यता के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
नासी द्वारा जारी चयनित अभ्यर्थियों की सूची के अनुसार, पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजीव प्रताप सिंह तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सतीश कुमार वर्मा का चयन 'कृषि एवं पादप विज्ञान' श्रेणी में किया गया है। वहीं, सेंटर फॉर एक्सपेरिमेंटल मेडिसिन एंड सर्जरी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विभव गौतम को 'जैव विज्ञान एवं जैव प्रौद्योगिकी' श्रेणी में नासी की सदस्यता के लिए चुना गया है। यह जानकारी बीएचयू के जनसंपर्क कार्यालय ने बुध दी।
बताया गया कि विश्वविद्यालय के तीन संकाय सदस्यों का नासी की सदस्यता के लिए चयन होना पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव और उत्कृष्टता की बात है। यह उपलब्धि अनुसंधान, नवाचार और शैक्षणिक के प्रति बीएचयू की निरंतर प्रतिबद्धता का भी प्रमाण है।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी