बीएचयू में स्पेक्ट्रोस्कोपी पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू
वाराणसी,13 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू)के विज्ञान संस्थान भौतिकी विभाग के अंतर्गत स्पेक्ट्रोस्कोपी में पी.जी. डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। एक वर्ष के इस पाठ्यक्रम की कक्षाएं सांध्यकालीन होती हैं। इसमें विद्यार्थियों को स्पेक्ट्रोस्कोपी की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। यह जानकारी सोमवार को विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क कार्यालय ने दी।
कार्यालय की ओर से बताया गया कि शैक्षणिक सत्र 2026–27 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के स्पेक्ट्रोस्कोपी अनुभाग से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी स्पेक्ट्रोस्कोपी अनुभाग, भौतिकी विभाग से संपर्क कर सकते हैं।-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी