बीएचयू में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा, जुटेंगे देश के ख्यातिप्राप्त कवि एवं शायर
वाराणसी, 25 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एम्फीथिएटर ग्राउंड में 26 फरवरी गुरूवार को शाम चार बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और मुशायरा का आयोजन होगा। सम्मेलन में देश के नामी—गिरामी कवि एवं शायर अपनी काव्य प्रस्तुतियाँ देंगे। सम्मेलन में जगदीश पन्थी, अंसार कंबरी, सोनरूपा विशाल, डॉ. मीनाक्षी दुबे, मनीष बादल, डॉ. विनम्रसेन सिंह, डॉ. सुशान्त शर्मा, कुमार विकास, देवमणि पांडेय, अंकित मौर्य आदि कवि काव्य-पाठ करेंगे।
बुधवार को यह जानकारी छात्र अधिष्ठाता, छात्र कल्याण केन्द्र प्रो. रंजन कुमार सिंह व प्रो. वशिष्ठ अनूप ( विभागाध्यक्ष, हिन्दी विभाग) ने दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में विश्वविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों,विभाग के शोधार्थी एवं छात्र-छात्राओं सहित साहित्य-प्रेमियों को भी आमंत्रित किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी