सीनियर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए वाराणसी की 35 सदस्यीय टीम घोषित

 

वाराणसी, 30 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में आगामी 1 और 2 जून को आयोजित होने वाली '29वीं सीनियर स्टेट चैंपियनशिप' के लिए वाराणसी जनपद की 35 सदस्यीय महिला व पुरुष एथलेटिक्स टीम की घोषणा कर दी गई है।

वाराणसी एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश कुमार यादव ने चयनित खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली महिला टीम की कमान सुनीता प्रजापति और पुरुष टीम की कमान अंशु रजक को सौंपी गई है।

सचिव रमेश यादव के अनुसार चयनित टीम में पुरुष वर्ग में अंशु रजक (कप्तान), सूरज, प्रशान्त, माता चरण, संदीप, आनन्द, आकाश यादव, महानन्द, अजीत, देवांश, विकास, विक्की, गुलशन गौन्ड, आकाश पटेल, पंकज, आदर्श, अभय अग्रहरी, शिवम, आकाश, दीपक, संदीप कन्नौजिया एवं गौतम तिवारी और महिला वर्ग में सुनीता प्रजापति (कप्तान), रेेबी पाल, किर्ति यादव, आराधना, काजल, दीक्षा, काजल वर्मा, कोमल एवं खुशबू है।

संघ के सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता या टीम से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए खिलाड़ी टीम मैनेजर दीपक पटेल (गोलू) से संपर्क कर सकते हैं। वाराणसी के खेल प्रेमियों और संघ के पदाधिकारियों ने चयनित टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी