मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर का निधन, वाराणसी में हुई शोक सभा
वाराणसी, 18 जून (हि. स.)। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोर के निधन के बाद वाराणसी में मुस्लिम बहुल्य इलाकों में शोक सभा हुई। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के उत्तर प्रदेश में सह संयोजक मो. अजहरुद्दीन ने कहा कि विराग पचपोर एक निडर और मजबूत हौसले वाले इंसान थे। आज वह हमारे बीच नही है तो भी उनके विचार हमारे बीच रहेंगे। उनके प्रति मेरी शोक संवेदना है।
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जहीरूद्दीन शेख ने कहा कि वाराणसी में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की नींव रखकर उसे खड़ा करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाने वाला वह शख्स आज हमारे बीच नहीं है। उनके विचार की दौलत हमारे बीच रहेगी और संगठन को हम ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। एक महान शख्सियत के लिए हम अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हैं।
-----------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद