वाराणसी में कचहरी का सेंट्रल जेल में विस्थापन का बार एसोसिएशन ने जताया विरोध
Feb 19, 2026, 19:12 IST
वाराणसी, 19 फरवरी(हि.स.)। दी बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शुक्ला और महामंत्री सुधांशु मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि कचहरी को सेंट्रल जेल वाराणसी में विस्थापन किए जाने का कड़ा विरोध करते हैं। इस मुद्दे पर जल्द ही आम सभा की बैठक आहूत कर अपने सदस्यों के विचार लेने के बाद आगे का निर्णय बहुमत से लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों को पढ़ने पर मिली जानकारी में दी बनारस बार एसोसिएशन की सहमति का हम खंडन करते हैं। ऐसी कोई जानकारी बार एसोसिएशन को मिली नहीं है और इस पर कोई निर्णय हुआ नहीं है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद