वाराणसी के सिगरा वार्ड में सड़क निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास
वाराणसी, 17 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए बुधवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने वार्ड सं. 53, सिगरा में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
यह निर्माण कार्य सिगरा के सुधा आवास से लेकर अमरनाथ आवास तक कराया जा रहा है, जिसकी कुल लागत 8.72 लाख रुपये है। इस सड़क के बन जाने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। महापौर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से शहर में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। शिलान्यास के अवसर पर क्षेत्रीय भाजपा पार्षद सिंधु सोनकर, प्रवीण राय, रामगोपाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष सोमनाथ यादव, उपाध्यक्ष सुमित मौर्या, पंकज पटेल (स्थानीय पार्षद) सहित क्षेत्रीय नागरिकों की भी मौजूदगी रही।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी