ट्रेन की चपेट में आने से दो रेलवे कर्मियों की मौत
Sep 2, 2026, 13:35 IST
मीरजापुर, 02 सितंबर (हि.स.)। चुनार कोतवाली क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव के पास मंगलवार रात रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे दो कर्मचारियों की अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान पिरल्लीपुर निवासी रामशरण राजभर (35) और इंदरपुर कुसुम्ही निवासी रणजीत कुमार (24) के रूप में हुई।
दोनों डीएफसीसी रेलवे के ठेकेदार के कर्मचारी थे और रात करीब 11 बजे ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। हादसे की सूचना पर कजरहट चौकी प्रभारी सदानंद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा