वाराणसी : बारिश से टूट कर गिरा इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर, आवागमन प्रभावित
वाराणसी, 02 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में गुरुवार दोपहर में हुई बारिश के बाद मिर्जामुराद स्थित छोटी खजूरी गांव में इलेक्ट्रिक ट्रांसफार्मर गिर गया। ट्रांसफार्मर गिरने से पोल वायर टूट कर सड़क पर बिखर गया और आने जाने वाले वाहनों का आवागमन बाधित होने से ग्रामीणों को यातायात रोकना पड़ा।
छोटी खजूरी गांव निवासी रविन्द्र कुमार ने बताया कि तेज बारिश में ट्रांसफार्मर अचानक गिर गया। उसके बाद क्षेत्र में बिजली चली गई और रास्ता प्रभावित हो गया। बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी गई है। ग्रामीणों ने राजातालाब की ओर जाने वाले इस सड़क को पत्थर से घेरते हुए आवागमन रोजिससे कोई दुर्घटना न होने पाए।
विद्युत कर्मचारी रमेश ने बताया कि विभाग के अभियंताओं को सूचना दे दी गई है। अब गिरे हुए ट्रांसफार्मर को बदलना पड़ेगा, तब तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए व्यवस्था कराई जा रही है। टूटे हुए तारों को भी हटाना और बदलना पड़ेगा। ट्रांसफार्मर के गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद