बीमारी से तंग आकर महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर किया आत्महत्या
Apr 8, 2026, 16:52 IST
जौनपुर,08 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में जफराबाद थाना क्षेत्र स्थित हौज गांव के पास की बुधवार सुबह एक 45 वर्षीय महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। महिला ने बीमारी से परेशान होकर यह कदम उठाया।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि गांव निवासी रमेश प्रजापति बहन चन्दा देवी पत्नी दिनेश प्रजापति काफी दिनों से मायके में ही रह रही थी। चन्दा देवी की ससुराल जलालपुर के मई पराऊगंज में थी।कई दिनों से वह बीमारी से काफी परेशान थी। इसी वजह से चन्दा देवी ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव