ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत
Mar 17, 2026, 16:25 IST
मीरजापुर, 17 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र स्थित संगमोहाल ओवरब्रिज के नीचे मंगलवार दोपहर एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
कटरा कोतवाल बैद्यनाथ सिंह ने बताया कि मृत महिला की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर रही हैं, ताकि महिला के बारे में कोई जानकारी मिल सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा