वाराणसी पुलिस ने इटली पर्यटक का खोया कैमरा लाैटाया, विदेशी नागरिक ने जताया आभार
वाराणसी, 22 मार्च(हि. स.)। इटली देश से भारत में सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में पर्यटन के लिए आई महिला अलेक्जेंडर और उनके सहयोगी ने दुर्गाकुंड स्थित कुष्मांडा मंदिर में घूमते वक्त अपना कैमरा खो दिया। तभी मंदिर की सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों ने इटली की पर्यटक की समस्या सुनी और कैमरा खोजने में जुट गए। करीब आधे घंटे की जद्दोजहद के बाद पुलिसकर्मियों ने कैमरे काे खाेज निकाला और अलेक्जेंडर और उनके सहयोगी को कैमरा वापस किया।
इस संबंध में इटली से आए पर्यटकों अलेक्जेंडर और उनके सहयोगी ने भारतीय पुलिस की कार्यशैली को जमकर सराहा और वाराणसी में पुलिसकर्मियों को कहा कि थैंक्यू वाराणसी पुलिस, इन इंडिया एव्री थिंग इस पॉसिबल। पर्यटकों में एक अच्छी मुस्कान देते हुए पुलिसकर्मियों को उनके अच्छे स्वास्थ्य और स्फूर्ति के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद