विहिप-बजरंग ने लेंसकार्ट के कर्मचारियों को लगाया तिलक

 


मुरादाबाद, 23 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आशियाना में स्थित लेंसकार्ट कंपनी के शोरूम पर पहुँच कर कर्मचारियों को भगवा तिलक लगाया। कार्यकर्ताओं ने कर्मियों के हाथों में कलावा बांध कर लेंसकार्ट कंपनी की जारी उस गाइडलाइन का विरोध किया जिसमें उन्हें कलावा, तिलक और बिंदी लगाने की मनाही है।

बजरंग दल के महानगर संयोजक राजीव ठाकुर ने कहा गया कि लेंसकार्ट जैसी कंपनियों का यह रवैया बिल्कुल भी बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। भारत में रहकर भारतीय संस्कृति और आस्था पर प्रतिबंध लगाने की मानसिकता बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। तिलक, कलावा और बिंदी हमारे सनातन धर्म और परंपरा के प्रतीक हैं, इन्हें रोकना सीधे-सीधे हमारी धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है।

इस दौरान वरुण शर्मा, रोहित मदान, रजत ठाकुर, प्रमोद, दीपक, आदित्य, शुभम, राहुल, सचिन, रितिक, कुनाल, सोनू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल