विधायक डाॅ नीलकंठ ने चाय की चुस्की लेते हुए नव मतदाता अभियान और जनसमस्याओं पर की चर्चा
वाराणसी, 23 फरवरी(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में दक्षिणी विधानसभा में मैदागिन के गोलघर मार्केट की एक चाय की दुकान पर
साेमवार विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी पहुंचे। उन्हाेंने यहां नव मतदाता अभियान और जनसमस्याओं काे लेकर लाेगाें से चर्चा की।
विधायक ने चर्चा के दौरान अपील की कि 18 वर्ष की आयु पूरा कर चुके नौजवानों को मतदाता फॉर्म भरकर शीघ्रता से जमा करना है। ज्यादा से ज्यादा संख्या में नव मतदाता बनाने का कार्य पार्टी कार्यकर्ता करें। साथ ही प्रयास करें कि कोई भी नव मतदाता बनने से न चूक जाए।
इस दौरान विधायक डॉ नीलकंठ ने क्षेत्र के नागरिकों की जन समस्याओं को भी जाना। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र की तमाम गतिविधियों की चर्चा करते हुए विधायक ने अपने स्तर पर समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्हाेंने चाय की चुस्की लेते हुए दुकानदार की तारीफ भी किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद