बेटियां किसी से कम नहीं है, बेटियों को बोझ न समझें - मीना कुमारी
फिरोजाबाद, 17 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने बुधवार को कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं है, बेटियों को बोझ नहीं समझें, उन्हें बेहतर पोषण पढ़ाई और समान अधिकार दिलाने का प्रयास किया जाए जिससे वह सशक्त नागरिक बनकर सामने आएं। उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।
राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी बुधवार को जनपद फिरोजाबाद के जिला अस्पताल परिसर स्थित सौ शैय्या अस्पताल के प्रसूति विभाग में महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाेल रही थीं। कार्यक्रम का संचालन जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की अधिकारी अनम अकाशा जिला मिशन को०( डी.एम.सी) महिला कल्याण विभाग द्वारा किया गया। राज्य महिला आयोग सदस्य मीना कुमारी ने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटियां किसी से काम नहीं, बेटियों को बोझ नहीं समझें, उन्हें बेहतर पोषण पढ़ाई और समान अधिकार मिलने का प्रयास किया जाए जिससे वह सशक्त नागरिक बनकर सामने आएं। उन्होंने कहा कि यहां जो सारी बेटियां बैठी हैं, वह बेटों से कम नहीं है, बेटियां कोई भार नहीं है, सरकार ने बेटियों को जन्म से है लेकर उनकी शिक्षा दीक्षा का पूरा भार उठा रखा है, उन्होंने सारी योजनाओं का बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि की कन्या सुमंगला योजना जैसी एवं डाकघर से जुड़ी हुई विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं हैं, जिससे बेटियों की शिक्षा-दीक्षा और उनके जीवन यापन में बच्चियों को सरकार सहारा दे रही है।
उन्होंने सभी नन्ही कन्याओं के साथ केक कटिंग सेरेमनी एवं २० नवजात कन्याओं को बेबी किट वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंतिम क्षण में एसडीएम विकल्प द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम संपन्न होने के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मिथलेश सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर दिव्या, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर नैंसी यादव, एच डी ओ सौरभ प्रकाश श्रीवास्तव एवं समस्त हॉस्पिटल ड्यूटी स्टाफ मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़