पुराने मित्र क्रिकेटर सुरेश रैना से मिलकर मन गदगद हो गया : संजीव राय
वाराणसी, 17 अक्टूबर (हि.स.)। जागर्स कंपनी के मालिक संजीव राय ने शनिवार को बताया कि बीते दिनों उनके मित्र एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत के आलराउंडर खिलाड़ी सुरेश रैना का काशी आगमन हुआ। यहां क्रिकेटर सुरेश रैना ने बनारस की गलियों को घूमते हुए और बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए। इसके उपरांत उन्हाेंने अपने मित्रों से मुलाकात की। इस दौरान उनकी भी मुलाकात अपने पुराने मित्र एवं खिलाड़ी सुरेश रैना से हुई। दोनों मित्रों ने एक साथ बनारस के बाटी चोखा का स्वाद चखा और पुरानी यादें ताजा की। उन्हाेंने बताया कि अपने पुराने मित्र क्रिकेटर सुरेश रैना से मिलकर मन गदगद हो गया।
वाराणसी से संचालित खिलाड़ियों के कपड़े बनाने की जागर्स कंपनी के मालिक संजीव राय ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि क्रिकेट जगत के चमकते सितारे सुरेश रैना से मेरी पहली मुलाकात लखनऊ के स्पोर्ट्स कॉलेज में हुई थी। हम लोग साथ में प्रैक्टिस किया करते थे। समय के साथ ही, पुराने मित्र सुरेश रैना ने आसमान की ऊंचाइयों को छुआ, जिसे देखकर हम मित्रों को बड़ी प्रसन्नता होती है। आज दुनिया में मित्र सुरेश रैना का नाम है।
संजीव राय ने बताया कि बहुत दिनों के बाद बनारस की धरती पर पुराने साथी क्रिकेटर सुरेश रैना का आगमन हाेना और उनके साथ बाटी चोखा खाने के साथ
बिताया गया समय उनके जीवनकाल के लिए कभी न भूलने वाला वक्त बन गया है। उन्हाेंने बताया कि सुरेश रैना के साथ बिताये समय के दाैरान जागर्स कंपनी की भी जानकारी दी गई। संजीव राय के मुताबिक कंपनी द्वारा खिलाड़ियों के कपड़े बनाने और परफार्मेंस के लिए रैना ने तारीफ की। इस दाैरान
क्रिकेटर के रूप में सुरेश रैना ने नए खिलाड़ियों को मैच में खेलने का मौका देने की वकालत भी की।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद