सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर भर्ती कैम्प से मिलेगी युवाओं को नौकरी
फिरोजाबाद, 20 अप्रैल (हि.स.)। जिले मे सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए भर्ती कैम्प का आयोजन होगा। इन कैम्पों के माध्यम से समस्त ब्लाकों में लगभग 250 पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को अच्छा वेतन और केंद्र सरकार व राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र में नियुक्ति मिलेगी।
एसआईएस सिक्योरिटी द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी भर्ती कैंप का अयोजन आगामी 22 अप्रैल को एका ब्लॉक, 23 अप्रैल को नारखी ब्लॉक, 24 व 25 अप्रैल को, शिकोहाबाद ब्लॉक एवं 27 अप्रैल को फिरोजाबाद ब्लॉक में भर्ती केम्प प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
कमांडेंट कार्यालय राकेश चौधरी ने बताया कि सुरक्षा जवान के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण बेरोजगार युवा की उम्र 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी की ऊँचाई 168 से 170 सेमी एवं वजन 55 से 90 किलोग्राम होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपनी 10 वीं व 12 वीं सहित समस्त शैक्षिक एवं प्रशैक्षिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, पेन कार्ड की फोटोकॉपी एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ भर्ती कैम्प में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है।
यहां मिलेगी नियुक्ति
कमांडेंट कार्यालय राकेश चौधरी ने बताया कि चयनित युवाओं को भारत सरकार एवं राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र में जैसे दिल्ली, जयपुर, IIT कानपुर, आगरा लखनऊ मेट्रो, मुगल होटल, ताज महल आगरा किला , सिकंदरा का का किला, मेडिकल कॉलेज,धार्मिक स्थल, प्रेम मंदिर वृंदावन गोवर्धन, प्राइवेट सेक्टर इंडस्ट्रीज कैश लॉजिस्टिक बैंक आदि में नियुक्ति दी जाएगी।
वेतन व सुविधाएं
सुरक्षा जवान को 14 हजार से 22 हजार व सुरक्षा सुपरवाइजर को 18 हजार से 25 हजार, स्नातक पास मासिक वेतन के साथ 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही पीएफ, पेंशन, जीवन बीमा, मेडिकल, सालाना वेतन में वृद्धि, प्रमोशन, आवास एवं मेस आदि सुविधाएं भी दी जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़