संस्कृति विश्वविद्यालय में पेटेंट फाइलिंग से कमर्शियलाइज़ेशन पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

 


संस्कृति विश्वविद्यालय में पेटेंट फाइलिंग से कमर्शियलाइज़ेशन पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

मथुरा, 29 जुलाई (हि.स.)। संस्कृति यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के सेमिनार हॉल में बुधवार को श्वन स्टूडेंट-वन आईपी मिशनश् के तहत बौद्धिक संपदा अधिकार पर एक दिवसीय व्यावहारिक (हैंड्स-ऑन) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रति कुलपति डॉ. रघुराम भट्ट के नेतृत्व में हुई। मुख्य वक्ता के रूप में आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र एवं भारत सरकार के आईपी ऑफिस (नई दिल्ली) के पेटेंट एवं डिज़ाइन एग्ज़ामिनर मनीष सोयल ने छात्रों और फैकल्टी को पेटेंट फाइलिंग से लेकर कमर्शियलाइज़ेशन तक की बारीकियां समझाईं।

कार्यक्रम में डीन एकेडमिक डॉ. गंगाधर हुगर, एसओईआईटी के डीन डॉ. पंकज कुमार गोस्वामी, डीएसडब्ल्यू डीन डॉ. डी.एस. तोमर, और प्रो. गरिमा गोस्वामी सहित 65 से अधिक फैकल्टी मेंबर और बड़ी संख्या में शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। छात्रों और शोधकर्ताओं को इनोवेशन, पेटेंट फाइलिंग की प्रक्रिया, प्रायर-आर्ट सर्च, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण देना।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार